Friday, July 5, 2024
HomeनेशनलCongress New President: सोनिया गांधी ने खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर...
Congress New President:

Congress New President: 24 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस पार्टी को उसका नया अध्यक्ष मिल गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मलिकार्जुन खड़गे को पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में  स्वीकार लिया गया है। पार्टी अध्यक्ष पद की घोषणा होने के कुछ देर बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी संग खड़गे के घर पहुंची और उनको इस जीत की बधाई दी।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा

सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट कर कहा कि, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर मलिकार्जुन खड़गे को बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि राजनीतिक जीवन का आपका जमीनी अनुभव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती देगा। आपके नेतृत्व में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी।”

ये भी पढ़ें: साल की उर्म में कांग्रेस की अध्यक्षता करेंगे मल्लिकार्जुन, शशि थरूर की हुई हार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular