Friday, July 5, 2024
HomeनेशनलCongress On IND vs PAK: भारत की जीत में शामिल हुई कांग्रेस...
Congress On IND vs PAK:

Congress On IND vs PAK: टी-20 विश्व कप 2022 के मैच में भारत-पाकिस्तान का आज पहला मुकाबला था। जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया की इस जीत की चर्चा हर जगह हो रही है कई बड़े नेता इस जीत का हिस्सा बन रहें और सोशल मीडिया के जरिए जीत का जश्न मना रहें है।

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा 

इस जीत का हिस्सा बनने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी टीम को जीत बधाई दी है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते हुए ट्विटर पर लिखा, कि “पाकिस्तान के खिलाफ मैच का क्या रोमांच था। प्रेशर के अंदर क्या जीत हुई है। बहुत बढ़िया टीम इंडिया। आने वाले मैचों के लिए शुभकामाएं।”

बेहतरीन, अद्भुत…

वहीं प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, कि “बेहतरीन, अद्भुत! अंत तक लड़कर क्या शानदार जीत हासिल की है। दिवाली की खुशिया दोगुनी कर दी आपलोगों ने। भारतीय क्रिकेट टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। पूरे देश को आप पर गर्व है। जय हिंद।

ये भी पढ़ें: गज़ब शब्द का इस्तेमाल कर सीएम केजरीवाल ने टीम इंडिया को दी बधाई

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular