Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलCongress President Election: कल सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटिंग, टक्कर...
Congress President Election:

Congress President Election: जैसा की आप सब जानतें हैं कि सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 यानी कल कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटिंग होनी हैं जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। इसके लिए देशभर में 40 केंद्रों पर 68 बूथ बनाए गए हैं। जहां पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी।

कांग्रेस मुख्यालय में भी वोटिंग 

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए करीब 9800 मतदाता हैं। जो इन दो उम्मीदवारों यानी मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसी एक वोट देंगे। वहीं सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी समेत CWC के सदस्य कांग्रेस मुख्यालय में बने बूथ में मतदान करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा कैंप में भी बनाया गया बूथ 

वहीं भारत जोड़ो यात्रा के कैंप में भी एक बूथ बनाया गया है जहां पर राहुल गांधी और करीब 40 मतदाता अध्यक्ष पद के लिए मतदान करेंगे। वहीं दूसरी ओर उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे बेंगलुरु और शशि थरूर तिरुवनंतपुरम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतदान करेंगे।

इस दिन होगी मतगणना

हम आपको बता दें कि मतदान के बाद मतपेटियों को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय लाया जाएगा। जहां 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के इन इलाकों में होती हैं सबसे ज्यादा गाड़ियां चोरी, यहा पढ़ें पूरी खबर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular