Friday, July 5, 2024
HomeनेशनलCongress President Result: 24 साल बाद काग्रेस को मिलेगा गैर गांधी अध्यक्ष,...

Congress President Result:

Congress President Result: आज बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतगणना होगी। जिसके बाद आज 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष बनेगा। आपको बता दे कि मतगणना आज सुबह 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय में शुरू होगी। अध्यक्ष पद के लिए यह टक्कर मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच हुई है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से जद्दोजहद चल रही है।

सोमवार को वोटिंग हुई थी

आपको बता दे इस बार गांधी परिवार की तरफ से कोई भी अध्यक्ष बनने को तैयार नही था। जिसके बाद वोटिंग को लेकर बात उठी, लेकिन चुनाव के आयोजन में भी काफी समय लग गया। इस चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था। जिसमें करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ था। गांधी परिवार से करीबी और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के चलते मल्लिकार्जुन खड़गे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, लेकिन शशि थरूर की वजह से मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। थरूर चौंका भी सकते हैं।

क्या लक्ष्य पाने के तरीकों में आएगा बदलाव 

आपको बता दे शशि थरूर ने निर्वाचकों से ‘‘बदलाव अपनाने’’ का साहस दिखाने का आह्वान किया। जिसमें थरूर ने कहा था कि वह जिन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं, उनमें पार्टी के ‘‘मूल्यों’’ में कोई बदलाव नहीं होगा, बल्कि लक्ष्य पाने के तरीकों में परिवर्तन आएगा। वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा था कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें पार्टी के मामलों में गांधी परिवार की सलाह और सहयोग लेने में कोई झिझक नहीं होगी, क्योंकि उस परिवार ने काफी संघर्ष किया है और पार्टी के विकास में बड़ा योगदान दिया है।

 

ये भी पढ़े: आतंकियों की आई सामत! दिल्ली-पंजाब से लेकर इन जगहों तक NIA की छापेमारी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular