Tuesday, July 9, 2024
HomeनेशनलConstitution Day: 'युवाओं को संविधान की जानकारी होना जरूरी', संविधान दिवस कार्यक्रम...
Constitution Day: 

Constitution Day: भारतीय संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को शुभकामनाएं दीं है।  बता दें कि देश के इस खास मौके पर सुप्रीम कोर्ट में एक कार्यक्रम का आयोजिन हुआ था जहां पीएम मोदी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। इस दौरान पीएम ने कहा कि “मैं स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े और संविधान निर्माण से जुड़े सभी लोगों को सादर नमन करता हूं। आप सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं, इस बार संविधान दिवस खास है क्योंकि हम आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

युवाओं को संविधान की जानकारी जरूरी-  पीएम

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “ये जरूरी है कि युवाओं को संविधान की और संविधान जैसे बना उस प्रक्रिया की जानकारी हो, इससे उनकी रुचि बढ़ेगी। उदाहरण के लिए संविधान सभा में 15 महिला सदस्य थीं। समाज के अत्यंत पिछड़े हिस्से से आने वाली एक महिला सदस्य ने ऐसे विषय रखे जिसने संविधान निर्माण में अहम रोल निभाया।”

भारत को आशा की दृष्टि से देख रही दुनिया 

पीएम ने इस कार्यक्रम में आगे कहा कि, “आज भारत की उभरती हुई शक्ति को दुनिया आशा की दृष्टि से देख रही है। यह देश अपनी सभी विविधताओं को साथ लिए सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है हमारा संविधान। इसमें ‘वी द पीपल’ लिखा है यही भावना हमें वैशाली गणराज्य में, वेद ऋचाओं में, महाभारत में भी दिखती है। यह देश मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में अपनी प्राचीन धारणाओं और संविधान की भावना को मजबूत कर रहा है।”

ये भी पढ़ें: शाह के ‘2002 में दंगाइयों को सबक सीखने’ वाले बयान पर भड़के ओवैसी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular