Categories: नेशनल

पिछले 24 घंटे देश में आये 2,745 नए केस

इंडिया न्यूज़, Corona Update Today : देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज फिर इस संख्या में उछाल आया हैं। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार बुधवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 2,745 नए केस सामने आए हैं। मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 0.60 प्रतिशत है।

इतने लोगों ने गंवाई जान

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 6 लोगों ने अपनी जान गंवाई है भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,24,636 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 2,236 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,17,810 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। देश भर में अब तक कुल 1,93,57,20,807 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है ।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

मंगलवार को देश में कोरोना के 2,338 नए मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को देश में कोरोना के 2,706 नए मामले आए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में एक्टिव केस भी लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 503 एक्टिव केस बढ़ने के बाद कुल एक्टिव केस 18,386 हो गए हैं।

चीन के वुहान में पाया गया था पहला केस

मालूम रहे कि 17 नवंबर, 2019 से पूरे विश्व ने कोरोना महामारी का दंश झेला है। 2019 में आई पहली लहर, फिर 2020 में दूसरी और 2021 में तीसरी लहर ने सबको काफी प्रभावित किया है। चीन के शहर वुहान में पहला केस पाया गया था। कोरोना के तीनों दौर में न जानें कितने लोगों को अपने परिवार के सदस्यों को खोना पड़ा और आज भी देखा जाए तो विश्व में कोरोना का जड़ से खात्मा नहीं हुआ, लगातार केसों में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े :  कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 135 रुपये हुई कम, दिल्ली में ये नई कीमत

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Mohit Saini

??????? ?? ????? ???? ?? ??????? ??????.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago