Categories: नेशनल

आज का Corona Update : पिछले 24 घंटे में आये 3377 नए केस

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

देश में Corona वायरस ने रफ़्तार पकड़ रखी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 3377 नए कोरोना नए संक्रमित मिले हैं। स्वस्थ्य केंद्र मंत्रालय के अनुसार 60 लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया। वहीं, सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 17,801 हो गई है। गुरुवार की तुलना में नए संक्रमित 74 ज्यादा मिले हैं, वहीं सक्रिय केस में 821 की बढ़ोतरी हुई है।

गुरुवार को कोरोना के 3303 मामले सामने आए थे और 39 मरीजों की मौत हुई थी। इसकी तुलना में शुक्रवार को इन तीनों मानकों की कसौटी पर कोरोना बढ़ रहा है। देश में नए मामले, सक्रिय केस व मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

कर्नाटक में सर्वाधिक मौतें

60 नई मौतों में से कर्नाटक में सर्वाधिक 42, केरल में 14 व दिल्ली व महाराष्ट्र में दो-दो मौतों की सूचना है। मंत्रालय के अनुसार देश में हुई कुल मौतों में 70 फीसदी से ज्यादा कोमार्बिडीज यानी पहले से अन्य गंभीर रोग होने के साथ ही कोरोना संक्रमित होने से हुई हैं।

शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,23,753 पर पहुंच गया है। सक्रिय केस में 0.04 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। देश का कोविड रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,72,176 हो गई है।

बच्चों व वयस्कों का टीकाकरण जारी

देश में दैनिक संक्रमण या पॉजिटिविटी दर 0.71 फीसदी है, यह काबू में होने का संकेत है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर भी 0.63 फीसदी है। देश में अब तक 4,25,30,622 संक्रमित महामारी को मात दे चुके हैं। मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। देश में बच्चों व वयस्कों का टीकाकरण व बूस्टर डोज का काम जारी है। अब तक कुल 188.65 खुराक लगाई जा चुकी है।

नौ दिन से हर रोज हो रही एक मरीज की मौत

देश भर में कल सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में आए कुल 3303 नए कोविड-19 (covid-19) के मामलों में से दिल्ली में 1,490 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान राजधानी में दो मरीजों की मौत हुई। दिल्ली में 9 दिन से हर रोज कम से कम एक कोरोना मरीज की मौत हो रही है। राजधानी में संक्रमण की दर भी 4.62 फीसदी पर आ गई है। दिल्ली सरकार के कोविड बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

Corona Update

यह भी पढ़ें : दिल्ली और पंजाब के बीच Knowledge Sharing Agreement समझौते पर हस्ताक्षर

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
Mohit Saini

??????? ?? ????? ???? ?? ??????? ??????.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago