Friday, July 5, 2024
HomeनेशनलCoronavirus In India: देश में 16 हजार से अधिक कोरोना के मामले,...

Coronavirus In India:

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा फिर से कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए लोगों को दी है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में आज कोरोना के 16,047 नए मरीज आए हैं।

ट्विटर से दी जानकारी

प्रियंका गांधी वाड्रा को एक बार फिर से कोरोना हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए से दी है। उन्होंने जानकारी दी कि उनकी कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस वक्त वह आइसोलेशन में हैं और सभी प्रोटोकॉल का ध्यान भी रख रही हैं। बता दें की प्रियंका गांधी दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुई हैं। इससे पहले भी 3 जून को प्रियंका गांधी व उनकी मां सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हुई थीं।

देश में कोरोना के 16,047 नए मामले 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोरोना के आज 16,047 नए मामले आए हैं। वहीं 19,539 लोग बीते 24 घंटे में कोरोना से ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के सक्रिय मामले 1,28,261 हो गए हैं। वहीं संक्रमण दर 4.94 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़े: दिल्ली सहित इन राज्यों में कितनें का बिकेगा पेट्रोल-डीजल, जानें आज के ताजा रेट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular