Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलCOVID-19 In India: देश में 10,256 नए कोरोना के मामले, 68 लोगों...

COVID-19 In India:

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटों में 10,256 नए कोरोना के मामले मिले हैं। इस बीच 13,528 लोग इस महामारी से ठीक हो गए। पिछले कुछ दिनों से नए मामलों और सक्रिय केसों में लगातार कमी देखने को मिल रही है।

सक्रिय मामलों कि संख्या 90,707

शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे ताजा आंकड़ों के मुताबिक एक्टिव केस में और भी कमी आई है। देश में अब सक्रिय मामले कुल 90,707 रह गए हैं। गुरुवार को देश में 10,725 नए कोरोना संक्रमित मिले थे और एक्टिव केस भी कम हो कर 94,047 रह गए थे। इससे पहले बुधवार के दिन 10,649 नए केस आए थे। सक्रिय केस की संख्या घटकर 96,442 थी।

एक्टिव केस 0.20 फीसदी

देश में अब तक संक्रमित लोगों के कुल आंकड़े 4,43,89,176 हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 68 लोगों की मौत हो हुई है। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,27,556 हो गया है। इन 68 मौतों में केरल में हुई पुरानी 29 मौतों का आंकड़ा शामिल है। कुल मामलों में एक्टिव केस 0.20 फीसदी हैं, वहीं राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.61 फीसदी है। सक्रिय मामलो में पिछले 24 घंटों में 3,340 की कमी आई है।

ये भी पढ़ें: Jio ला रहा है सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, ये दमदार फिचर्स होंगे शामिल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular