Categories: Delhiनेशनल

COVID-19 : घबराएं नहीं, कोविड-19 की स्थिति पर सरकार की नजर : केजरीवाल

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

COVID-19 : राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार कोविड-19 की स्थिति पर नजर रखे हुए है और आवश्यकता पड़ने पर स्कूलों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लाएगी। गुरुवार को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि नहीं हुआ है इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है।

डॉक्टरों ने सावधानी बरतने में कमी के खिलाफ चेताया COVID-19

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में एक दिन पहले बुधवार को कोविड के 299 नए मामले आए और संक्रमण दर 2.49 प्रतिशत रही। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में दो दिन में 118 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यदि आवश्यकता पड़ी तो हम दिल्ली के स्कूलों में कोविड के लिए एसओपी लाएंगे। दिल्ली में कोविड की संक्रमण दर एक सप्ताह में 0.5 प्रतिशत से बढ़कर 2.70 प्रतिशत हो गई है। डॉक्टरों ने मंगलवार को कहा था कि घबराने की स्थिति नहीं है, क्योंकि दैनिक मामलों की संख्या कम है। डॉक्टरों ने सावधानी बरतने में कमी के खिलाफ चेताया है। (COVID-19)

Also Read : No Patient On Covid Ventilator : पहली बार दिल्ली के कोविड वेंटिलेटर पर कोई मरीज नहीं, 10 हजार बेड खाली

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago