Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiCovid Updates: कोरोना के बीच भारत ने रचा इतिहास, पूरा किया 2...

Covid Updates:

भारत में रविवार 17 जुलाई को कोरोना वैक्सीनेशन में बड़ा परचम लहराया है। भारत ने अपने 2 अरब यानी दो सौ करोड़ Vaccination का आंकड़ा पार कर दिया है। जिसके बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। मैं सभी हेल्थ वर्कर्स और नागरिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी देश को बधाई

देश में रविवार को दोपहर साढ़े 12 बजे तक कोविन पोर्टल पर कुल 2,00,00,15,631 लोगों को टीकाकरण दर्ज किया गया। इनमें 1,01,90,73,891 लोग पहली खुराक पाने वाले, 92,59,26,880 दूसरी डोज पाने वाले और 5,50,14,860 ऐहतियाती खुराक लगवाने वाले शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश ने ये आंकड़ा तय वक्त से 7 महीने बाद हांसिल किया है। सरकार ने 2021 के अंत तक दो अरब वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य रखा था।

16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ वैक्सीनेशन

Corona Vaccination को लेकर मौजूदा समय की बात की जाए तो 14,883 साइट्स पर टीकाकरण चल रहा है, जिनमें 14,166 सरकारी केंद्र हैं, जबकि 717 प्राइवेट सेंटर हैं। 16 जनवरी 2021 को शुरू किए गए वैक्सीनेशन में पहले 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य देश ने 21 अक्टूबर 2021 को हासिल किया था। वहीं अब 9 महीने बाद ये आंकड़ा 200 करोड़ पहुंच गया है।

18 से 59 साल के लोगों को लग रही बूस्टर डोज

जानकारी हो कि भारत में 15 जुलाई से कोरोना का बूस्टर डोज लगाने का 75 दिवसीय अभियान चला हुआ है, जिसे सरकारी केंद्रों पर मुफ्त लगाया जा रहा है। जिसके तहत 18 से 59 साल के लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: ठेकेदार ने नाबालिग से रेप कर जबरन पिलाया तेजाब, महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular