होम / Delhi MCD Results 2022: 15 साल बाद बदली दिल्ली की सरकार, अब MCD आई AAP के हाथ

Delhi MCD Results 2022: 15 साल बाद बदली दिल्ली की सरकार, अब MCD आई AAP के हाथ

• LAST UPDATED : December 7, 2022

Delhi MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्लीवासियों का दिल जीत लिया है और एक शानदार जीत हासिल की है। पार्टी ने 250 में 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसका मतलब साफ है कि आप ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि भाजपा ने 104 और कांग्रेस ने 9 सीटें हासिल की है।

दिल्ली वालों का जीता दिल

नगर निगम की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। इन चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। बता दें कि दिल्ली एमसीडी पर बीते 15 साल भाजपा का कब्जा था। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली वालों का दिल जीत लिया है।

ये भी पढ़ें: एमसीडी में भी केजरीवाल की एंट्री, BJP के 15 साल के राज पर चला झाड़ू

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox