Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Narco Terror: दिल्ली पुलिस को नार्को टेरर मामले में मिली बड़ी...

Delhi Narco Terror:

देश की राजधानी की पुलिस यानी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नार्को टेरर मामले की जांच करते हुए मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से कंटेनर में भरे हेरोइन की एक बड़ी खेप को बरामद किया है। इस कंटेनर में भरे 345 किलो हेरोइन की कीमत करीबन 1725 करोड़ रुपये है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पिछले शुक्रवार यानी 16 सितंबर को इस कंटेनर को मुंबई से जब्त किया हैं जिसके बाद इसे दिल्ली लाया गया हैं।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान का है कनेक्शन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने बताया कि नशे की ये खेप भेजने वाला शख्स पाकिस्तान में रह रहा है और ये अफगानिस्तान मूल का नागरिक है। इस हेरोइन के पीछे एक अफगानी कंपनी है, जिसने कि दुबई के रास्ते इस कंसाइनमेंट को भिजवाया था।

कई जगह भेजी जा रही थी ड्रग्स की खेप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये ड्रग्स भारत के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की जानी थी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 6 सितंबर को भी इस मामले में 2 अफगानी नागरिकों दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से 312 किलो मैथाएफटामिन नामक ड्रग्स बरामद की गई थी। जोकि चेन्नई पोर्ट से भारत मे पहुंचाई जा रही थी।

ये भी पढ़े: प्रधानमंत्री के अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, इन चीजों पर लिए गए फैसले

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular