होम / Delhi-NCR Air: दिल्ली-एनसीआर की हवा रही खराब, पराली से नहीं घुट रहा दम

Delhi-NCR Air: दिल्ली-एनसीआर की हवा रही खराब, पराली से नहीं घुट रहा दम

• LAST UPDATED : November 17, 2022

Delhi-NCR Air:

Delhi-NCR Air: देश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले दिनों पराली जलने का सबसे ज्यादा असर वातावरण में देखने को मिला है। लेकिन आपको बता दे बीते 24 घंटे में पराली जलने के बावजूद भी दिल्ली-एनसीआर की हवा पर अधिक असर नहीं पड़ा। जबकि दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। बता दे कि मौसम विशेषज्ञों ने इसके पीछे की वजह हवाओं की बदली दिशा को बताया है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी हवा की सेहत खराब श्रेणी में रहेगी।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान के अनुसार

आपको बता दे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के अनुसार, बीते 24 घंटे में पंजाब में 1358 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गईं। जबकि, हरियाणा में 84, उत्तरप्रदेश में 48, मध्यप्रदेश में 316 और राजस्थान में 78 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड हुई हैं। हालांकि, दिल्ली में एक भी स्थान पर पराली नहीं जलाई गई। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान के अनुसार, बीते 24 घंटे में हवा की दिशा पश्चिम व उत्तर-पश्चिम और रफ्तार आठ से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। साथ ही मिक्सिंग हाइट 2250 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 13300 वर्ग मीटर प्रति सेकेेंड दर्ज किया गया।

आपको बता दे विशेषज्ञों का कहना है कि, हवाओं की बदली दिशा की वजह से पराली के धुएं ने अपना रास्ता बदल लिया है, अब पराली के धुएं की दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में बहुत कम हिस्सेदारी रही। यही वजह रही कि हवा की गुणवत्ता अधिक नहीं बिगड़ी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की दिशा बदलती रहेगी व रफ्तार दो से 14 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है।

 

ये भी पढ़े: आखिर कहां फेका आफताब ने श्रद्धा का सिर, तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox