Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeDelhi NCR: माता की चौकी का अनादर करने पर भिड़े दो पक्ष,...

Delhi NCR:

गाजियाबाद: गाजियाबाद की थाना टीला मोड़ पुलिस ने पसोंडा इलाके में कल देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, माता की चौकी के कार्यक्रम में अचानक घुस आए कुछ लोगों ने मूर्ति का अनादर किया, जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। मामले के कुछ वीडियो भी सामने आए, जिसमें कुछ युवकों को साफ तौर पर चाकू लहराते हुए देखा जा सकता है। साथ ही युवक हाथापाई भी करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

बीमार व्यक्ति के होने का दिया हवाला

बता दें कि पसोंडा में विनय शाक्य के यहां नवरात्रि के शुभ मौके पर माता का कीर्तन चल रहा था और महिलाएं डांस कर रही थी। आरोप है तभी पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के व्यक्ति (निजाम अंसारी) और उसके परिजनों ने आकर घर में एक बीमार व्यक्ति के होने का हवाला देते हुए इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जब विनय शाक्य ने कार्यक्रम को रोकने से इंकार किया तो गुस्से में दूसरे पक्ष ने कुछ साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। जिससे दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।

मूर्ति पर लात मारने की भी की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक माता की चौकी का कार्यक्रम के दौरान पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोग आए और वहां लगे पंखे को फेंक दिया और वहां लगे म्यूजिक सिस्टम को भी गिरा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने ये भी आरोप लगाया कि अराजक तत्वों ने माता की चौकी में रखी मूर्ति पर लात मारने की भी कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 7 आरोपियों को पूछताछ के लिए पकड़ लिया है वहीं एसपी सिटी 2 ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: महज 10 मिनट में फुल चार्ज होगा ये फोन, जानिए क्या होगी खासियत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular