Categories: Delhiनेशनल

Delhi News: जामा मस्जिद में युवती की एंट्री पर बैन, स्वाति मालीवाल ने इमाम को जारी किया नोटिस

Delhi News: दिल्ली की जामा मस्जिद ने लड़कियों की एंट्री पर रोक लगा दी है। मस्जिद के प्रवेश द्वार पर अकेली महिलाओं की नो-एंट्री के बोर्ड लगा दिए गए हैं। नोटिस में लिखा है कि जामा मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले दाखला मना है। इसका मतलब साफ है कि बिना पुरुष के महिलाएं अब जामा मस्जिद में एंट्री नहीं ले सकती हैं। वहीं, इस बात पर राजनीति की भी शुरूआत हो गई है। बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल इस आदेश के विरोध मे हैं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया विरोध

स्वाति मालीवाल का कहना है कि इस मामले में वह मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी करेंगी। इसके साथ ही मस्जिद प्रशासन का कहना है कि महिलाओं के साथ अश्लीलता पर रोक लगाने के लिए ये फैसला लिया गया है। स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, “जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फैसला बिल्कुल गलत है। जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।”

आदेश के विरोध में कई सामाजिक कार्यकर्ता

जामा मस्जिद के इस आदेश का विरोध कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी किया है। सामाजिक कार्यकर्ता शहनाज अफजल का कहना है कि भारत में हर किसी को बराबरी का अधिकार मिला है। उसमें इस प्रकार का फैसला संविधान का खुला उल्लंघन करता है। इस तरह का फैसला किसी भी सूरत में मान्य नहीं है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रवक्ता शाहिद सईद ने भी इसका विरोध जताया है। उन्होंने कहा, यह गलत मानसिकता है। महिलाओं के दोयम दर्जे का व्यवहार क्यों? इबादत की जगह हर किसी के लिए खुली होनी चाहिए।

शाही इमाम ने कही ये बात-

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी का इस पर कहना है कि मस्जिद में नमाज पढ़ने आने वाली महिलाओं को नहीं रोका जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि मस्जिद में लड़कियां अपने प्रेमी के साथ आ रही हैं। यदि कोई महिला जामा मस्जिद में आना चाहती है तो उन्हें परिवार या पति के साथ आना होगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में निर्माण कार्य पर लगी पाबंदी आज से हटी, बढ़ते प्रदूषण के चलते लगी थी रोक

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago