होम / ‘ग्लोबल बुद्धिस्ट सम्मिट’ में शामिल हुए तिब्बती अध्यात्मिक गुरु दलाई लामा, दिया ये संदेश

‘ग्लोबल बुद्धिस्ट सम्मिट’ में शामिल हुए तिब्बती अध्यात्मिक गुरु दलाई लामा, दिया ये संदेश

• LAST UPDATED : April 21, 2023

(इंडिया न्यूज) Global Buddhist Summit:दिल्ली में चल रहे दो दिवसीय ग्लोबल बुद्धिस्ट सम्मिट में शुक्रवार को तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने करीब आधे घंटे के संबोधन में करुणा, ज्ञान और ध्यान पर बात की। और कहा कि ये तीन मूल्य भगवान बुद्ध की शिक्षाओं एवं उनके दर्शन के अभिन्न अंग हैं। साथ ही उन्होंने बौद्ध दर्शन के मूल्यों पर जोर दिया।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस सम्मिट का उद्घाटन किया गया था। जहां पीएम ने अपने संबोधन में कहा था कि दुनिया युद्ध, आर्थिक अस्थिरता, आतंकवाद, धार्मिक अतिवाद और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से जूझ रही है और भगवान बुद्ध के विचार इन समस्याओं का समाधान पेश करते हैं।

दो दिवसीय (20-21 अप्रैल) ग्लोबल बुद्धिस्ट सम्मिट का आयोजन राजधानी के अशोक होटल में किया गया है। सम्मिट में लगभग 30 देशों के प्रतिनिधि, विदेशों के लगभग 180 प्रतिनिधि और भारतीय बौद्ध संगठनों के 150 प्रतिनिधि शामिल हो हुए हैं। जिनका उद्देश्य सम्मेलन के जरिए शांति, पर्यावरणीय स्थिरता, स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही नालंदा बौद्ध परंपरा के संरक्षण, बुद्ध धर्म तीर्थ और बुद्ध अवशेषों के महत्व सहित वैश्विक मुद्दों पर भी बुद्धिजीवी वर्ग अपने विचार रखेंगे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox