Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Zoo: 7 साल बाद 'सफेद बाघिन' ने दिया 3 शावकों को...

Delhi Zoo:

नई दिल्‍ली: दिल्ली में नेशनल जुलॉजिकल पार्क (NZP) में एक सफेद बाघिन ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर (zoo) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि 24 अगस्त को जन्मे शावकों की मां का नाम ‘सीता’ (Seeta) है और पिता का नाम विजय है। शावकों को एक महीने तक उनकी सात वर्षीय मां सीता के साथ पृथक रखा जाएगा।

चिड़ियाघर ने नन्हें मेहमानों का किया स्वागत

दिल्ली चिड़ियाघर ने अपने ट्विटर हैंडल पर सफेद बाघिन की उसके 3 शावकों के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें लिखा गया, दिल्ली के चिड़ियाघर में 3 सफेद बाघ शावक पैदा हुए है। हम अपने नए मेहमानों का स्वागत करते है। सोशल मीडिया पर इस ख़बर को लेकर लोग बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। वहीं फोटो पर कई यूज़र्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो बहुत ही खुशी की बात है। वहीं एक अन्य यूज़र ने स्वागत किया है।

मां और तीनों बच्चे स्वस्थ

नेशनल जुलॉजिकल पार्क (NZP)  के डायरेक्टर धर्मदेव राय ने बताया कि चिड़ियाघर में सात साल बाद सफेद बाघों का सफल जन्म देखा है। उन्होंने आगे कहा कि ‘बाघिन सीता’ और उसके तीनों ‘शावक’ स्वस्थ है। चिड़ियाघर के स्टाफ के लोग सीता और तीनों शावकों के खान-पान सेहत आदि का पूरा ध्यान रख रहे है।

ये भी पढ़ें: 45.5 लाख की फॉरेन करंसी के साथ दो यात्री गिरफ्तार, लैपटॉप बैग में छुपा रखी थी करेंसी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular