होम / Doupadi Murmu Operation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कराई आंख की सर्जरी, यहा पढ़ें क्या हैं पूरी खबर

Doupadi Murmu Operation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कराई आंख की सर्जरी, यहा पढ़ें क्या हैं पूरी खबर

• LAST UPDATED : October 16, 2022
Doupadi Murmu Operation: 

Doupadi Murmu Operation: आप में से शायद ही कुछ लोगो को इस बात की खबर होगी कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोतियाबिंद की बीमारी से जूझ रही थी। लेकिन, अब वह इस बीमारी को अलविदा कह चुकी हैं। रविवार यानी आज सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में उनका ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। इस बात की सूचना राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता द्वारा दी गई। वहीं दूसरी ओर प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बायीं आंख में थी मोतियाबिंद की शिकायत

सेना अस्पताल की ओर से यह बताया गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सर्जरी ब्रिगेडियर एसके मिश्रा और उनकी टीम द्वारा किया गया है। आपको बता दें कि रविवार की दोपहर राष्ट्रपति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें बायीं आंख में मोतियाबिंद की शिकायत थी जोकि अब दूर हो गई है।

ये भी पढ़ें: कल सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटिंग, टक्कर में होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox