Friday, July 5, 2024
HomeनेशनलPresident Droupadi Murmu: द्रोपदी मुर्मू ने ली शपथ, बनीं देश की 15वीं...

President Droupadi Murmu:

द्रौपदी मुर्मू ने भारत की 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। द्रौपदी देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति  हैं। उनके राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी समाज में खुशी का माहौल बना हुआ है।

21 तोपों की दी सलामी

संसद भवन के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज देश सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ग्रहण ली। भारत के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। शपथ के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।

ये हुए शामिल-

इस समारोह में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, सांसद, प्रमुख नागरिक समेत सैन्य अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास

64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से जीतकर शीर्ष संवैधानिक पद संभालने वाली देश की पहली आदिवासी महिला बनके इतिहास रच दिया है।

उनके गांव वालों ने किया कार्यक्रमों का आयोजन

राष्ट्रपति मुर्मू के गृहनगर ओडिशा के रायरंगपुर में गुरुवार से ही जश्न मनाया जा रहा है। आज शपथ ग्रहण समारोह को मनाने के लिए उनके गांव वालों ने आज कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया है।

ये भी पढ़ें: मानसून में अगर नहीं पड़ना बीमार तो इन चीजों से करें सख्त परहेज

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular