होम / Eid 2023:देशभर में कल मनाई जाएगी ईद, जानें इसके इतिहास और महत्व

Eid 2023:देशभर में कल मनाई जाएगी ईद, जानें इसके इतिहास और महत्व

• LAST UPDATED : April 21, 2023

(इंडिया न्यूज) Eid will be celebrated across the country tomorrow:देश में इस साल ईद, जिसे ईद-उल-फितर भी कहा जाता है शनिवार(22 अप्रैल) को मनाया जा रहा है। देशभर के तमाम हिस्सों में शुक्रवार शाम ईद का चांद देखा गया। जिसके बाद तमाम मस्जिदों को इमाम ने पुष्टि की है कि कल ईद मनाया जाएगा।

बता दें आज यानि ईद से एक दिन पहले लोगों त्योहार को लेकर जमकर खरीदारी की। जिसमें कपड़े से लेकर खाने-पीने और गिफ्ट के सामान शामिल हैं। दिल्ली की बात करें को आज चांदनी चौक इलाके में ईद की पूर्व संध्या पर भारी भीड़ दिखी। जामा मस्जिद रोजा के आखिरी नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी एकत्रित हुए। ज्ञात हो कि रमजान का पाक महीना 24 मार्च से शुरू हुआ था।

क्या है ईद का इतिहास 

इस्लामिक मान्यता के अनुसार ईद उल फितर की शुरूआत जंग-ए-बद्र के बाद हुई थी। जिसमें पैगंबर मुहम्मद साहब की अगुवाई में मुसलमानों को जीत हासिल हुई थी। जीत की खुशी में लोगों ने ईद मनाई थी। ईद उल-फितर का त्योहार अमीर से लेकर गरीब हर कोई खुशी से मना सके इसके लिए इस्लाम में ग़रीबों को फितरा भी दिया जाता है। होली की ही तरह ईद के दिन भी लोग एक दूसरे से गले मिलकर आपसी प्यार और सद्भाव को बढ़ाते हैं। एक -दूसरे को घरों में भोजन के लिए आमंत्रित करते हैं। और उपहार भी देते हैं।

 

ईद का महत्व

उल्लेखनीय है कि इस्लाम में ईद-उल-फितर का बड़ा महत्व है। इस दिन लोग खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं। भाईचारे के भाव से एक-दूसरे से गले मिलकर तरक्की की कामना करते हैं। लोग इस दौरान नए कपड़े पहनते हैं। बधाईयों के साथ उपहारों का भी आदान-प्रदान होता है। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं खासतौर से मीठी सेवईंयां। जो ईद-उल-फितर की ट्रेडिशनल डिश है। हर घर में आपको इसका स्वाद चखने को मिल जाएगा। इस दिन एक और खास ट्रेडिशन जो लोग फॉलो करते हैं वो है जकात यानी दान। जिसमें अपनी कमाई का एक हिस्सा दान किया जाता है। अपनी क्षमता के हिसाब से लोग दान करते हैं जिससे इस त्यौहार की महत्वता और बढ़ जाती है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox