होम / ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले शख्स बने एलन मस्क, ओबामा को पीछे छोड़ा

ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले शख्स बने एलन मस्क, ओबामा को पीछे छोड़ा

• LAST UPDATED : March 30, 2023

Elon Musk becomes the most followed person on Twitter: ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को पीछे छोड़ते हुए ट्विटर के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति बन गए हैं। पिछले साल 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदने वाले अरबपति एलन मस्क के फॉलोअर्स की संख्या ओबामा के 133,042,819 की तुलना में अब 133,068,709 फॉलोअर्स हैं।

 

इस लिस्ट में तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमश: अमेरिकी पॉप सिंगर जस्टिन बीबर (113 मिलियन फॉलोअर्स) व अमेरिकी फीमेल आर्टिस्ट कैटी पेरी (108 मिलियन फॉलोअर्स)  हैं।

 

उल्लेखनीय है कि, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने बीते साल अप्रैल महीन में ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। जिसके बाद से मस्क लगातार सुर्खियों में थे और उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती गई। 

 

कौन हैं एलन मस्क?

 

स्‍पेस एक्‍स के संस्‍थापक और टेस्‍ला के प्रमुख एलन मस्‍क का अबतक का जीवन काफी चुनौतियों भरा रहा है। और मस्क की भाषा में कहें तो उनका मानना है कि, यही चुनौतियां उन्हें आज इस मुकाम तक लेकर आई है। मस्क अपने बचपन के दिनों में किताबों को पढ़ने में काफी रुचि रखते थे। उन्होंने कई बार अपने साक्षात्कार के दौरान कहा है कि, उन्होंने किताबें पढ़कर वो सब कुछ सीखा जिसका सपना उन्होंने बचपन के दिनों में देखा था। मीडिया रिपोर्ट बताती है कि मस्क ने किताबें पढ़कर स्पेस के बारे में जाना और उन्होंने इस दिशा में कई नई खोजें की। यही नहीं स्पेस एक्स बनाने के की प्रेरणा भी उन्हें किताबों के जरिए ही मिली। मस्क के बारे में यह भी जानकारी है कि एक समय उनके बैंक में एक रुपया नहीं बचा था। आज वही मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मस्क का जीवन इतना रोचक है कि किताबें लिखी जाए तो कम पड़ जाएगी। उनके जीवन को शब्दों में बयां करना नहीं किया जा सकता है।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox