Monday, July 1, 2024
HomeनेशनलExtramarital Affair: शादीशुदा मौसी के साथ पहचान छिपाकर रहता था भांजा, बंद...

Extramarital Affair: ग्रेटर नोएडा सेक्टर गामा वन स्थित एक मकान में बंद बोरे में महिला का शव मिलने के बाद हंगामा मच गया। पुलिस की छानबीन में पता चला कि महिला शादीशुदा थी और वह अपने प्रमी के साथ यहा रहती थी। प्रेम प्रसंग के चलते महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक महिला जिस युवक के साथ रह रही थी वह आरोपी रिश्ते में महिला का भांजा लगता था। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

बिहार की रहने वाली थी मृतका

सेक्टर गामा वन में रहने वाले अवनीश ने शनिवार की रात पुलिस को इस अनहोनी की सूचना दी थी, जिसमें अवनीश ने बताया था कि उसके मकान की दूसरी मंजिल से बदबू आ रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान के अंदर कमरे में एक बंद बोरे में महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि पूजा सिंह मूल रूप से बिहार के बांका जिले की रहने वाली थी, जिसकी शादी झारखंड में हुई थी, लेकिन पिछले एक साल से वह ग्रेटर नोएडा में अपने परिचित बिहार निवासी आशीष रंजन के साथ रह रही थी।

मृतक को बहन बताता था आरोपी

मकान मालिक अवनीश ने बताया कि करीब एक साल पहले आशीष और पूजा उनके मकान में आए थे। आशीष ने मकान मालिक को बताया था कि वह उसकी चचेरी बहन है। आशीष रंजन ने मकान मालिक को पूजा का नाम अन्वी बताया था। मकान मालिक ने बताया कि कोरियर भी अन्वी के नाम पर आते थे।

 

ये भी पढ़ें: दुबई से आया एक फोन और दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर पवन को किया गिरफ्तार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular