FIFA WC 2022: परफॉर्मेंस के दौरान Nora Fatehi ने किया तिरंगे का अपमान, लोग कर रहे जमकर ट्रोल

FIFA WC 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच अपने चरम पर है ऐसे में इस बड़े टूर्नामेंट में इंडिया की ओर से परफॉर्म कर रहीं नोरा ने हर किसी का दिल अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से लूट लिया है। उनकी लुक से लेकर ड्रेस तक के खूब चर्चे चल रहे हैं। लेकिन एक वजह से वो काफी ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई हैं। बता दें कि स्टेज पर परफॉर्म करते हुए नोरा ने जिस तरह से तिरंगा लहराया और पकड़ा उसे लेकर अब नोरा की मुश्किलें बढ़ रही हैं। नोरा पर साफ-साफ तिरंगे के अपमान के आरोप लग रहे हैं।

ये है पूरा मामला

नोरा जब स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं, उस समय नीचे से तिरंगे को फेंका गया जो स्टेज पर गिर गया जिसके बाद नोरा ने तिरंगा उठाया और उसे उल्टा पकड़कर लहराने लगीं। सिर्फ यही नहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि उनका तिरंगा लहराने का अंदाज भी कुछ ऐसा था जैसे दुपट्टा हाथ में पकड़कर लहरा रही हों। यही वजह है कि नोरा अब विवादों में आ गई हैं। ये तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल होने लगी। इसके बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ रहे। वहीं, शुरुआत में भारत के प्रति उनका प्यार देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

नोरा सपने सच करने आईं भारत

नोरा फतेही मोरक्कन फैमिली से हैं लेकिन उनका जन्म और पालन पोषण कनाडा में हुआ है। उनके परिवार ने मोरक्कन संस्कारों के मुताबिक बच्चों की परवरिश की थी लेकिन उनका झुकाव बॉलीवुड की तरफ हमेशा से था। लिहाजा उन्होंने छोटी उम्र में ही तय कर लिया था कि उन्हें क्या करना है। नोरा अपने सपनों को सच करने के लिए ही भारत आईं। यहां कई सालों के स्ट्रगल के बाद आज वो इस मुकाम पर हैं कि इंटरनेशनल लेवर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़े: दिल्ली में कल से 3 दिन ड्राई-डे, नहीं होगी शराब की बिक्री

 

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago