Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़पहले कानून मंत्रालय से किरेन रिजिजू की छुट्टी, अब एस पी सिंह...

ऐसे कई मौके आए जब रीजीजू न्यायपालिका की आलोचना करते दिखे। खासकर हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्तियों के बार में उन्होंने जो टिप्पणियां की, इसे न्यायपालिका के साथ उनके टकराव के रूप में देखा गया।

India News (इंडिया न्यूज़): किरण रिजिजू को कानून मंत्रालय से स्थानांतरित करने के कुछ घंटों बाद, केंद्र ने गुरुवार को राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी बघेल को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया। इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू को उनके पद से हटाते हुए उन्हें पृ्थ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। इसे रीजीजू के पर कतरने के रूप में देखा जा रहा है। अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के अनुसार यह निर्देश दिया है कि “प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, राज्य मंत्री को मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया जाए।

जानकारों का मानना है कि पिछले कुछ समय से कॉलेजियम से लेकर अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर रीजीजू का दिया गया बयान उनके खिलाफ गया है। ऐसे कई मौके आए जब रीजीजू न्यायपालिका की आलोचना करते दिखे। खासकर हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्तियों के बार में उन्होंने जो टिप्पणियां की, इसे न्यायपालिका के साथ उनके टकराव के रूप में देखा गया।

नये कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आया बयान, न्यायपालिका के बारे में कहा ऐसा…

अर्जुन राम मेगवाल से जब यह पूछा गया कि किरेन को हटाकर उन्हें कानून मंत्री बनाने की वजह कहीं ये तो नहीं कि किरेन का न्यायपालिका के साथ संबंध कराब हो गया था. इस पर अर्जुन राम मेगवाल ने जवाब देते हुए कहा कि नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. उन्होंने  कहा कि हो सकता है कि कुछ अलग कारण हो लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं कि न्यायपालिका से खराब संबंध के कारण उनके जगह पर मुझे लाया गया है.

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular