होम / Shinzo Abe: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी दो गोली, भाषण के दौरान हुआ हमला, दिल का दौरा भी पड़ा

Shinzo Abe: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी दो गोली, भाषण के दौरान हुआ हमला, दिल का दौरा भी पड़ा

• LAST UPDATED : July 8, 2022

Shinzo Abe:

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। उनके शरीर से खून बहते देखा। यह हमला नारा शहर में किया गया। जापान की न्यूज एजेंसी से एनएचके ने यह जानकारी दी है। पश्चिमी जापान के नारा शहर में भाषण के दौरान शिंजो गिर गए। द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व पीएम को भाषण के दौरान हमलावर ने पीछे से गोली मारी। यह हमला शुक्रवार सुबह का है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

बाद में दिल का दौरा भी पड़ा

आबे हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शिंजो आबे को गोली लगने के बाद दिल का दौरा भी पड़ गया। शिजों के अचानक गिरने से वहां मौजूद लोग घबरा गए। इसी बीच कुछ लोगों ने वहां गोली चलने की आवाज सुनी थी। पुलिस ने 42 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बंदूक बरामद की है। पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रह रही है। शिंजो को गोली किसने और क्यों मारी, यह भी अभी तक पता नहीं चला है।

घटनास्थल के वीडियो भी वायरल

रविवार को जापान में उच्च सदन के चुनाव होने वाले हैं। शिंजो आबे नारा शहर में चुनाव प्रचार के लिए सभा कर रहे थे। हमला होने के बाद घटनास्थल के कुछ वीडियो भी वायरल किए गए हैं। जिसमें हादसे के दौरान अफरातफरी की स्थिति नजर आ रही है।

पीएम मोदी के खास दोस्त हैं शिंजो

2020 में शिंजो आबे ने पीएम पद से इस्तीफा दिया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। शिंजो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी गुजरात व बनारस यात्रा काफी चर्चा में रही है। पिछले साल भारत ने शिजों आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

ये भी पढ़ें: बारिश को लेकर आखिर क्यों गलत हो रहें है पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने बताई वजह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox