होम / Ghaziabad Crime: अदालत ने महिला से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 7 साल की सजा

Ghaziabad Crime: अदालत ने महिला से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 7 साल की सजा

• LAST UPDATED : September 24, 2022

Ghaziabad Crime:

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लोनी की रहने वाली महिला से दुष्कर्म करने वाले दोषी को अपर जनपद न्यायाधीश ने सात साल की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

महिला को अकेला पाकर किया दुषकर्म

मामले में विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार ने बताया कि महिला लोनी थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में परिवार के साथ रहती थी। 17 अप्रैल 2018 की दोपहर महिला घर में अकेली थी। उस समय पवन कुमार जबरदस्ती महिला के घर में घुस गया और डरा-धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

महिला ने पति के घर लौटने पर घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने लोनी थाने में आरोपी पवन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

ये भी पढ़ें: 50 लाख की 590 ग्राम चरस समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox