Friday, July 5, 2024
HomeनेशनलGhaziabad Crime: गाजियाबाद में 2 नाबालिग लड़कियों का अपहरण, आरोपी ने एक के...

Ghaziabad Crime:

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले से दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर एक के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला सामने आया है, वहीं पुलिस ने एक लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक गांव के रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर दोनों को अगवा किया था। पुलिस को मामले में पहली लड़की का शव मिला है, जिसकी कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी है। वहीं पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दी है।

गांव के युवक ने किया अगवा

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गांव के ही कपिल नामक एक युवक ने नौ और छह साल की दो नाबालिग लड़कियों को साइकिल पर बिठाकर घुमाने के लिए ले गया। परिजनों की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू की और चार थानों की पुलिस को लड़कियों का पता लगाने के लिए लगाया गया।

खेत से बरामद किया शव

अधिकारी ने बताया कि रात के समय पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और छह वर्ष की बच्‍ची को जीवित बरामद कर लिया। वहीं शुक्रवार की सुबह काफी छानबीन के बाद पुलिस ने नौ साल की बच्ची का शव खेत से बरामद किया। बच्ची के निचले कपड़ों पर खून के धब्बे देखे गए। जिससे ये प्रतीत होता है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई है।

आरोपी ने कबूला गुनाह

वहीं गाजियाबाद एसएसपी मुनिराज ने बताया कि शुक्रवार को पूछताछ के दौरान कपिल ने कबूल किया कि दुष्कर्म के बाद उसने नौ साल की नाबालिग लड़की की हत्या कर दी। नाबालिग बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular