होम / भुखमरी के मामले में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा भारत, पड़ोसी देशों से भी बदतर हालत

भुखमरी के मामले में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा भारत, पड़ोसी देशों से भी बदतर हालत

• LAST UPDATED : October 15, 2022

Global Hunger Index 2022 Report: ग्लोबल हंगर इंडेक्स (Global Hunger Index) की जो ताजा रिपोर्ट आई है वो एक चिंता का विषय बन गई है। 121 देशों की लिस्ट में भारत 107 वें स्थान पर आ गया है। भारत, युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के अलावा दक्षिण एशिया के लगभग हर देश से पीछे है।

भारत का स्कोर- 29.1

बता दें कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) एक उपकरण है जो वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भूख को व्यापक रूप से मापता और ट्रैक करता है। इसकी गणना 100 अंकों के पैमाने पर होती है जो भूख की गंभीरता को दर्शाता है। इसमें 0 को सबसे अच्छा स्कोर माना जाता है और 100 को सबसे खराब। भारत का स्कोर 29.1 है जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

भारत और पड़ोसी देशों के रैंक-

पड़ोसी देशों की बात की जाए तो लगभग सभी देश भारत से बेहतर स्थिति में हैं। श्रीलंका 64वें स्थान पर है, नेपाल 81वें और पाकिस्तान 99वें स्थान पर है। अफगानिस्तान 109वें स्थान पर है और ये दक्षिण एशिया का एकमात्र देश है, जिसकी स्थिति भारत से भी खराब है। इसके अलावा चीन सामूहिक रूप से 1 और 17 के बीच पायदान वाले देशों में शामिल है, जिसका रैंक 5 से भी कम है।

बाल मृत्यु दर हुई कम

वहीं, भारत ने बाकि दो संकेतकों में सुधार दिखाया है। 2014 और 2022 के बीच बाल स्टंटिंग 38.7% से गिरकर 35.5% हो गई है और इसी तुलनात्मक समय में बाल मृत्यु दर भी 4.6% से कम होकर 3.3% पहुंच गई है. भारत का जीएचआई स्कोर 2014 में 28.2 था। यह अब 2022 में 29.1 हो गया है। जो भारत के लिए बिल्कुल भी अच्छी स्थिति नहीं है।

ये भी पढ़ें: दिल्लीवासियों पर महंगाई की मार, लगातार तीसरी बार बढ़े अमूल के दाम

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox