Sunday, July 7, 2024
HomeLifestyleGold Silver Price: सोना हुआ 51 हजार के पार तो चांदी ने...

Gold Silver Price: 

नई दिल्ली: मां दुर्गा की विदाई के बाद अब माता लक्ष्मी के आगमन का पर्व यानी दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। दूसरी तरफ भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की साप्ताहिक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। इस कारोबारी हफ्ते की बात करें तो सोने के भाव में 1,378 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 3,531 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है।

3 से 7 अक्टूबर तक इतने बढ़े रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewelers Association) की वेबसाइट के मुताबिक, 3 से 7 अक्टूबर तक 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 50,387 से बढ़कर 51,765 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 57,317 से बढ़कर 60,848 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

धनतेरस से पहले रहती है भारी डिमांड

दीपावली से पहले धनतेरस में सभी चीजों से ज्यादा सोने व चांदी की खरीदारी होती है, इसमें भी सोने-चांदी के सिक्के की ज्यादातर डिमांड रहती है। IBJA की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुध्दता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। जो बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के होते हैं।

बीते एक सप्ताह के सोने का रेट की बात करें तो…

03 अक्टूबर, 2022-      50,387 रुपये प्रति 10 ग्राम

04 अक्टूबर, 2022-      51,286 रुपये प्रति 10 ग्राम

05 अक्टूबर, 2022-      मार्केट हॉलिडे

06 अक्टूबर, 2022-      51,838 रुपये प्रति 10 ग्राम

07 अक्टूबर, 2022-      51,765 रुपये प्रति 10 ग्राम

वहीं बीते एक सप्ताह के चांदी का रेट की बात करें तो…

03 अक्टूबर, 2022-       57,317 रुपये प्रति किलोग्राम

04 अक्टूबर, 2022-       61,034 रुपये प्रति किलोग्राम

05 अक्टूबर, 2022-       मार्केट हॉलिडे

06 अक्टूबर, 2022-       60,670 रुपये प्रति किलोग्राम

07 अक्टूबर, 2022-       60,848 रुपये प्रति किलोग्राम

ये भी पढ़ें: दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुचेंगे एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता, 12 अक्टूबर को होगा भूमि पूजन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular