Tuesday, July 2, 2024
HomeनेशनलGujarat Assembly Election 2022: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ दिखीं...

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हर पार्टी का एक-दूसरे के ऊपर राजनीतिक छींटाकशी का दौर लगातार चल रहा है। इसी बीच गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कथित रूप से सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर की मौजूदगी पर आपत्ति जताई है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने राहुल गांधी पर भारत जोड़ो यात्रा में मेधा पाटकर को केंद्रीय स्थान देने का आरोप लगाया है। इसे उन्होंने गुजरात और गुजरातियों के खिलाफ दुश्मनी बताया है।

CM भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट कर जताई आपत्ति

बता दें कि गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने आपत्ति जताते हुए एक ट्वीट किया है। सीएम भूपेंद्र ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “कांग्रेस और राहुल गांधी ने बार-बार गुजरात और गुजरातियों के प्रति अपनी दुश्मनी दिखाई है। मेधा पाटकर को अपनी भारत जोड़ो यात्रा में केंद्रीय स्थान देकर राहुल गांधी ने दिखाया कि वे उन तत्वों के साथ खड़े हैं, जिन्होंने दशकों तक गुजरातियों को पानी से वंचित रखा। गुजरात इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।”

आर्टिकल भी किया शेयर

वहीं, अपने ट्वीट में भूपेंद्र पटेल ने एक आर्टिकल भी साझा किया है। जिसमें लिखा है “गुजरात की जीवन रेखा सरदार सरोवर परियोजना के खिलाफ अभियान की अगुवाई करने वाली एनजीओ संचालक मेधा पाटकर ने बांध के लिए फंड को रोक दिया और परियोजना की प्रगति भी रोक दी। अब नर्मदा परियोजना की विरोधी मेधा पाटकर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल किया है।”

भारत जोड़ो यात्रा’ के ट्विटर हैंडल ने पोस्ट किया शेयर

आपको बता दें कि गुरुवार के दिन इससे पहले कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के वेरिफाइड पेज से राहुल गांधी के साथ मेधा पाटकर की तस्वीर साझा की थी। भारत जोड़ो यात्रा के आधिकारिक पेज ने ट्वीट कर लिखा कि “जब आप समाज के लिए कुछ करते हैं, तो समाज कल्याण से जुड़े लोग खुद आपके साथ जुड़ जाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग लिया। #BharatJodoYatra।” जानकारी के लिए बता दें कि ‘नर्मदा बचाओ आंदोलन’ के प्रमुख चेहरों में से मेधा पाटकर एक हैं।

ये भी पढ़ें: जेल में सत्येंद्र जैन के मसाज वाले वीडियो पर BJP का हमला, कहा- कट्टर ठग महा बेइमान जेल में करा रहे मसाज

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular