Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलGujarat Election 2022: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, जानें...

Gujarat Election 2022:

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 14 नवंबर को उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। जिसमें 12 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। आपको बता दे इस लिस्ट में पार्टी ने अल्पेश ठाकोर को गांधीनगर दक्षिण भेजा है। उन्होंने राधनपुर से पिछला चुनाव लड़ा था। इस बार लविंग जी ठाकोर को राधनपुर से टिकट दिया गया है। गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने अब तक अपने 179 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

आपको बता दें कि भाजपा ने रीताबेन पटेल को गांधीनगर उत्तर से उम्मीदवार बनाया है। रविवार, 13 नवंबर को भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया था। वधावन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने जगदीशभाई मकवाना को चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा की थी।

इस दिन जारी की दूसरी सूची

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। जिसमें से 2 टिकट महिला उम्मीदवारों को दिए थे। इससे पहले पार्टी ने अपनी पहली सूची 160 उम्मीदवारों के साथ जारी की थी। जिसमें 14 महिलाएं शामिल थीं। साथ ही 69 ऐसे उम्मीदवार थे जिन्हें पार्टी ने दोहराया है।

गुजरात में इस दिन होंगे चुनाव

जानकारी दे दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहले चरण के चुनाव 1 दिसंबर और दूसरे चरण के 5 दिसंबर को होने हैं। जिसके बाद 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

 

ये भी पढ़े: इस हॉलीवुड वेब सीरीज से आफताब ने सीखा था शव ठिकाने लगाने का तरीका

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular