Tuesday, July 9, 2024
HomeनेशनलHappy New Year 2023: भगवान महाकाल की भस्म आरती के साथ नए...

Happy New Year 2023: आज नए साल 2023 की शुरूआत हो गई है। ऐसे में पूरे देश में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। हर तरफ नए साल का बड़े धूमधाम के साथ स्वागत किया जा रहा है। अपने नए साल की शुरूआत हर कोई भगवान के दर्शन करके करना चाहता है। ऐसे में प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में नववर्ष की शुरुआत भव्य भस्म आरती के साथ हुई। देशभर से श्रद्धालु भस्म आरती के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे।

मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

बता दें कि आज रविवार को 5 लाख श्रद्धालुओं के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। सभी धार्मिक पर्व की शुरुआत भगवान की पूजा-अर्चना से की जाती है। ऐसे ही नए साल की शुरुआत भी राजाधिराज भगवान महाकाल के आंगन में भव्य भस्म आरती के साथ हुई है। इसके लिए 31 दिसंबर से ही उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। आज श्रद्धालुओं की भीड़ पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी।

महाकाल के श्रृंगार के बाद हुई भव्य भस्म आरती

भस्म आरती के लिए भगवान महाकाल के दरबार में सवेरे सबसे पहले पट खुलने के बाद राजाधिराज भगवान महाकाल का जल अभिषेक किया गया। इसके बाद राजपुरोहितों व पंडित ने भगवान महाकाल को दूध, दही, शहद, फलों के रस और सुगंधित इत्र से स्नान करवाया। जानकारी दे दें कि पंचामृत पूजन के बाद ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर का भांग व सूखे मेवों के साथ आकर्षित श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर में भव्य भस्म आरती हुई।

ये भी पढ़ें: पंत अब भी ICU में, कप्तान रोहित शर्मा ने की डॉक्टर्स से बात

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular