Sunday, July 7, 2024
HomeFestivalsHar Ghar Tiranga: चीन में लहराएगा भारतीय तिरंगा, माणा गांव में फहराया...

Har Ghar Tiranga: केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का खुमार अब उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में भी बीजेपी सरकार बेहद बड़े उत्सव के रूप में इस अभियान को मनाने जा रही है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत इस बार उत्तराखंड-चीन बॉर्डर पर स्थित भारत के अंतिम गांव माणा में भी घरों की छत पर तिरंगे लहराते हुए दिखाई देंगे। इतना ही नहीं, 12 हजार फीट की ऊंचाई पर बाबा केदार के धाम में भी भारत का झंडा लहराता हुआ दिखाई देगा।

माणा में होगा ध्वजारोहण

भाजपा उत्तराखंड में इस अभियान को जोर-शोर से मना रही है। राजधानी देहरादून सहित कुमाऊं और भारत के अंतिम गांव तक तिरंगा झंडा कैसे पहुंचे, इसकी तैयारियों को लेकर बार-बार देहरादून स्थित मुख्यालय पर बैठक भी की जा रही है। आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को भारत नेपाल और भारत चीन सीमा पर स्थित गांव में भी ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी है। भारत के अंतिम गांव माणा की जिम्मेदारी चमोली के जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट को दी गई है।

केदारनाथ में लहराया जाएगा तिरंगा

इतना ही नहीं केदारनाथ में स्थित पुनर्निर्माण के कामों में लगे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और एसडीआरएफ की टीम के साथ-साथ पुलिस विभाग की टीम भी केदारनाथ स्थित मंदिर के प्रांगण में ध्वजारोहण करेगी। इसके साथ ही 15 अगस्त के दिन बाबा केदार के धाम के परिसर में भक्ति और राष्ट्रीय प्रेम का अनूठा संगम देखने के लिए मिलेगा। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग स्थित बाबा केदार धाम के मुख्य पड़ाव में भी घर-घर तिरंगा अभियान की धूम मची हुई है। यहां घरों की छतों पर तिरंगा लगाने का अभियान जोरों शोरों पर शुरू हो गया है।

 

ये भी पढ़े: युजर्स को मिली Whatsapp बैंकिंग सर्विस! जानिए कैसे उठा सकते इसका लाभ

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular