Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलHar Ghar Tiranga: बेटे मोदी के हर घर तिरंगा अभियान में शामिल...

Har Ghar Tiranga: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की है। ये अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा। इस अभियान के मौके पर पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी ने भी गांधीनगर वाले अपने आवास पर तिरंगा फहराया। हीराबेन मोदी ने इसी साल जून में अपना 100वां जन्मदिन मनाया था, तब पीएम मोदी भी गांधीनगर गए थे। अहमदाबाद में शनिवार को पीएम मोदी की 99 वर्षीय मां हीराबेन ने बच्‍चों के संग अपने घर पर तिरंगा फहराया और जोश के साथ जय हिंद के नारे लगा कर भारत माता को नमन किया। आपको बता दे कि केंद्र सरकार ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सभी देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया है।

इस अभियान के तहत फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

हर घर तिरंगा अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार सुबह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि तिरंगा हमारा गौरव है। ये सभी भारतीयों को एकजुट करता है और प्रेरित करता है।

कई हस्तियों ने लिया भाग

वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य की राजधानी में बाल विश्वविद्यालय में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। इस अभियान में मंत्रियों के अलावा बड़ी-बड़ी हस्तियों ने भी भाग लिया। अभिनेता आमिर खान ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुंबई में अपने घर पर तिरंगा फहराया। बता दें कि, पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान को आंदोलन में बदलने के लिए 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है।

 

ये भी पढ़े: तिरंगे के रंग में जगमगाएंगे यह स्मारक, 18 अगस्त तक रहेंगे रोशन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular