Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiHath Se Hath Jodo: दिल्ली में कांग्रेस ने शुरू किया अभियान, "हाथ...

Hath Se Hath Jodo:

Hath Se Hath Jodo: इस समय राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त है। जो कि 30 सितंबर को समाप्त होगी। इसी के साथ अब अब कांग्रेस की ओर से आज 26 जनवरी से दिल्ली सहित अलग-अलग राज्यों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कर दी गई है। आपको बता दे 7 सिंतबर से निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम दौर में है। भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों जम्मू-कश्मीर में है। नौ राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश से गुजरने वाली यह यात्रा 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में समाप्त होगी, जहां राहुल गांधी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इसका समापन करेंगे।

प्रवक्ता अजय आत्रेय ने बताया

आपको बता दे कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस के मौके पर आज गुरुवार से दिल्ली सहित देश के अन्य प्रदेशों में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की शुरुआत की है। जो कि 2 महीने तक चलेगी। इस अभियान में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखेंगे। बता दे दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता अजय आत्रेय ने बताया, “गुरुवार से दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जा रही है, जो आने वाले 2 महीने तक लगातार चलेगी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता और सभी कार्यकर्ता लोगों से मिलकर बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों को जनता के सामने रखेंगे।”

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “देश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। सरकार की ओर से हर कार्य बदले की भावना से किया जा रहा है। इसकी वजह से देश की अखंडता पर भी खतरा है। उन्होंने कहा हालात को देखते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी, जो पूरी तरह सफल है और इन्हीं उद्देश्य से आने वाले समय में जनता हम पर भरोसा भी करेगी।

 

ये भी पढ़े: मूसेवाले की मां ने किया बेटे को याद, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘हम लड़ेंगे… हत्यारे को दुनिया के सामने लाएंगे’

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular