Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलHeeraben Modi Passed Away: पंचतत्व में विलीन हुईं PM मोदी की मां...

Heeraben Modi Passed Away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार के दिन तड़के अहमदाबाद के हॉस्पिटल में हो गया। हीरा बा ने 100 साल की उम्र में अतिंम सांस ली। पीएम मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पीएम मोदी ने दी मुखाग्नि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन हो गईं हैं। पीएम मोदी और उनके भाई ने साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी। प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर के श्मशान घाट पर अपनी मां हीराबेन मोदी का अंतिम संस्कार करने के बाद वहां से रवाना हो गए हैं।

प्रधानमंत्री ने खुद दी थी ये दुखद जानकारी

बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया। ये दुखद जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

ये भी पढ़ें: महान फुटबॉलर पेले ने 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular