Thursday, July 4, 2024
HomeनेशनलHimachal Pradesh Election 2022: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, बीजेपी के ये...

Himachal Pradesh Election 2022:

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है। 68 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 10 तारीख यानी की आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस चुनाव को लेकर सभी पार्टियां लगातार चुनाव प्रचार करने में जुटी हुई हैं। बता दे आज हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह आज कई रैलियों को संबोधित करेंगे।

यहां-यहां रैलियों को करेंगे संबोधित

हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा की पहली रैली सुबह सवा 11 बजे फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की गई है। उनकी दूसरी रैली दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर घुमरावी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगी। इसके साथ ही जेपी नड्डा की तीसरी रैली झूंडता विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर आयोजित की जाएगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज दो रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। उनकी पहली जनसभा सुबह पौने 12 बजे सुलह विधानसभा क्षेत्र में होगी। वहीं उनकी दूसरी रैली दोपहर दो बजे पावंटा साहिब विधानसभा में आयोजित होगी। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी भी आज हिमाचल प्रदेश में कई रैलियों को संबोधित करेंगे।

 

ये भी पढ़े: रेलवे स्टेशन पर अब ‘बैल कोल्हू’ करेंगे आने वाले पैसेंजर्स का स्वागत, जानिए ये मामला

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular