होम / Himachal Pradesh Results 2022: हिमाचल में BJP को मिला झटका, कांग्रेस ने हासिल की प्रचंड बहुमत

Himachal Pradesh Results 2022: हिमाचल में BJP को मिला झटका, कांग्रेस ने हासिल की प्रचंड बहुमत

• LAST UPDATED : December 8, 2022

Himachal Pradesh Results 2022:

Himachal Pradesh Results 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया है। कांग्रेस की जीत के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हार स्वीकार करते हुए कहा है कि थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने जा रहा हूं।

कांग्रेस ने हिमाचल में की वापसी

जानकारी दें, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 35 सीटों में जीत हासिल करने के साथ बहुमत का आकड़ा छू लिया है। इसके साथ ही कांग्रेस अन्य 4 सीटों में बढ़त बनाए हुए, जबकि भाजपा 21 सीटों में जीत चुकी है और 5 सीटों में बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस में इस जीत के बाद अगले मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कई नामों के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया ने जब इसके बारे में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसका निर्णय विधायक दल और कांग्रेस नेतृत्व करेगा।

हिमाचल में जीत का जश्न

जानकारी दें, कांग्रेस की जीत के बाद हिमाचल के अलग-अलग स्थानों के साथ ही दिल्ली में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े हैं। वहीं गुजरात में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है, जिसके बाद वहां 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण होगा। इस शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह सहित कई अन्य बड़े नेता शामिल होंगे।

 

ये भी पढ़े: क्या आप जानते है दुल्हन से विदाई के समय क्यों करतें हैं चावल फेंकने की रस्म

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox