Sunday, July 7, 2024
HomeFestivalsHoli 2024: होलिका दहन के 6 विशेष योग, ऐसे पूजा करने पर...

Holi 2024: होलिका दहन के 6 विशेष योग, ऐसे पूजा करने पर मिलेगा दोगुना फल

India News (इंडिया न्यूज़), Holi 2024: इस वर्ष की होली बहुत ही खास होने वाली है। क्योंकि इस बार पूरा का फल आपको दोगुना मिलेगा। फाल्गुन पूर्णिमा 24 मार्च को होलिका का दहन और 25 मार्च को चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को रंगवाली मनाई जाएगी।

बता दें कि इस बार होली को विशेष योग बन रहा है। जिससे होली पर पूजा करने का दोगुना लाभ मिलेगा। होली पर कई शुभ संयोग और ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति बन रही है।

होली में इस बार 6 विशेष योग बन रहा है। इस लिए अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस मौके पर विधि-विधान से पूजा, मंत्र और उपाय करना न भूलें।

होलिका दहन 2024 शुभ मुहूर्त समय

होलिका दहन- इस बार होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा। इसके लिए शुभ समय रात 11.13 बजे से 12.07 बजे तक है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त भद्रा रहित है। वहीं, इससे पहले प्रदोष काल में इसकी पूजा की जाती है। पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 35 मिनट से रात 09 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

Holi 2024 शुभ योग

  • सर्वार्थ सिद्धि योग – 24 मार्च 2024, सुबह 07.34 से 25 मार्च 2024, सुबह 06.19
  • रवि योग- सुबह 06 बजकर 20 मिनट से सुबह 07 बजकर 34 मिनट तक
  • वृद्धि योग – 24 मार्च 2024, रात्रि 08.34 से 25 मार्च 2024, रात्रि 09.30

धन शक्ति योग- होली पर कुंभ राशि में मंगल और शुक्र की युति से धन शक्ति योग बन रहा है, जिसमें पूजा करने से व्यक्ति की धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

त्रिग्रही योग- होली पर शनि, मंगल, शुक्र कुंभ राशि में रहेंगे।

बुधादित्य योग- इस बार होली पर सूर्य और बुध के संयोग से बुधादित्य योग भी बन रहा है. इस योग के फलस्वरूप व्यक्ति को व्यापार, शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलती है।

होलिका दहन पर पूजा की विधि

  • होलिका पूजा से प्रह्लाद की पूजा करें और उससे पहले भगवान नरसिंह का ध्यान करें।
  • चंदन, अक्षत और पुष्प सहित पूजन सामग्री चढ़ाकर उन्हें प्रणाम करें।
  • इसके बाद होली का पूजन करें।
  • पूजा करते वक्त आपको आपना मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखना है।
  • पूजा में 7 प्रकार के पकवान चढ़ाएं।
  • इस दिन होलिका दहन अवश्य देखना चाहिए, इससे मन की नकारात्मकता भी जलती है और दैवीय शक्ति मिलती है।

Also Read:- 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular