Friday, July 5, 2024
Homeनेशनलदेश का नाम कैसे पड़ा भारत? जानें इतिहास

India News ( इंडिया न्यूज) Bharat Name: भारत इंडिया के नाम को लेकर हमेशा बयानबाजी चलती रहती है। जो कुछ ही दिनों पहले चर्चा का विषय बना हुआ था। इस नाम को हटाने के लिए पहले ही संविधान से इंडिया शब्द हटाने पर जोर दिया जा चुका है। ऐसे में हमारे देश के नाम के पीछे की यात्रा को जानना और समझना हमारे लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि कैसे पड़ा हमारे देश का नाम

भारत के विभिन्न नाम

आज से बहुत पहले से ही हमारे देश के अलग-अलग नाम रहे हैं। जिसमें प्राचीन ग्रंथों में भी अलग-अलग नाम लिखे गए हैं जैसे जम्बूद्वीप, भारतखंड, हिमवर्ष, अजनाभ वर्ष, आर्यावर्त। तो वहीं दूसरी तरफ अपने जमाने के इतिहासकारों ने भारतवर्ष, इंडिया, हिंद, हिंदुस्तान जैसे नाम दिए। लेकिन इन सब नामों में सबसे ज्यादा भारत लोकप्रिय रहा।

ऐसे पड़ा भारत नाम

भारत के नाम को लेकर कई तरह के दावे किेए जाते हैं। पौराणिक युग की मान्यता के अनुसार भारत नाम के कई लोग हुए हैं, जिनके नाम पर भारत नाम माना जाता है। तो वहीं ये भी मान्यता है कि महाभारत में हस्तिनापुर के महाराजा दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र भरत के नाम हमारे देश का नाम रखा गया है। साथ ही भरत एक चक्रवर्ती सम्राट भी हुए, जिनको चारों दिशाओं की भूमी का स्वामी कहा जाता था। दावा यह भी है कि स्म्राट भरत के नाम पर ही भारतवर्ष का नाम पड़ा।

also read ; प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार का केंद्र पर बड़ा आरोप, जानें क्या कहा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular