IIFA 2022 : विक्की कौशल एवं कृति सेनन फिल्म जगत के अभिनय के बने सरताज, विक्की कौशल को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड तो कृति सेनन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

इंडिया न्यूज, IIFA 2022 : इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवॉर्ड्स 2022 के कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है। दो जून से शुरू हो चुके इस समारोह का आज अंतिम दिन है। अबू धाबी स्थित यास आईलैंड में हो रहे आईफा के 22वें संस्करण में मनोरंजन जगत के कई कलाकार भाग ले रहे हैं।

अभिषेक बच्चन – फोटो : इंडिया न्यूज, अबू धाबी

आईफा के 22वें संस्करण में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी अपनी परफॉर्म देकर सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या अभिनेता को भरपूर सपोर्ट किया। यह पहली बार था जब अभिषेक ने अपनी बेटी के सामने स्टेज पर परफॉर्म किया।

कृति सेनन को दिया गया बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

कृति सेनन – फोटो : इंडिया न्यूज, अबू धाबी

बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा 2022 अवॉर्ड इस बार अभिनेत्री कृति सेनन को दिया गया। यह अवॉर्ड उनकी फिल्मी मिमी के लिए दिया गया। इस अवॉर्ड को देने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को स्टेज पर बुलाया गया।

विक्की कौशल को दिया गया बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

विक्की कौशल – फोटो इंडिया न्यूज,  अबू धाबी

इस साल का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अभिनेता विक्की कौशल को दिया गया। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म सरदार उधम में बेहतर अभिनय करने के लिए दिया गया। इस अवॉर्ड को उन्हें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया दिया। उन्होंने इस पुरस्कार को दिवंगत अभिनेता इरफान खान को समर्पित किया। जो मूल रूप से इस भूमिका को करने वाले थे।

सारा अली खान की जबरदस्त रही परफॉर्मेंस

सारा अली खान – फोटो इंडिया न्यूज,  अबू धाबी
कुछ समय पहले आज के होस्ट अभिनेता सलमान खान के साथ मस्ती- मजाक कर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली अभिनेत्री सारा अली खान अब अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया।

सई ताम्हणकर को दिया गया परफॉरमेंस इन ए सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का खिताब

सई ताम्हणकर – फोटो,  इंडिया न्यूज,  अबू धाबी

परफॉरमेंस इन ए सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का खिताब अभिनेत्री सई ताम्हणकर को फिल्म मिमी के लिए दिया गया। इस पुरस्कार को देने के लिए जेनेलिया देशमुख, अर्जुन रामपाल और हर्ष जैन साथ में मंच पर आए।

पंकज त्रिपाठी को दिया गया बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) का अवॉर्ड

पंकज त्रिपाठी – फोटो,  इंडिया न्यूज,  अबू धाबी

सहायक भूमिका (पुरुष) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार बेहतरीन अभिनेता पंकज त्रिपाठी को दिया गया। यह अवॉर्ड उनकी फिल्म लूडो के लिए दिया गया। पुरस्कार देने के लिए कृति सेनन और नरेंद्र केसर को बुलाया गया।

अनन्या पांडे ने आईफा के मंच पर किया अपना डेब्यू

अनन्या पांडे – फोटो,  इंडिया न्यूज,  अबू धाबी
दो साल बाद आयोजित हो रहे इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सितारे अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा रहे हैं। इसी बीच कम समय में ही अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी अपनी पहली परफॉर्मेंस से आईफा के मंच पर अपना डेब्यू कर लिया है।

अनुराग बसु को दिया गया बेस्ट स्टोरी (ओरिजनल) का खिताब

अनुराग बसु – फोटो,  इंडिया न्यूज,  अबू धाबी

इस साल का आईफा बेस्ट स्टोरी (ओरिजनल) का खिताब अनुराग बसु को दिया गया। यह खिताब उनकी फिल्म लूडो के लिए दिया गया। इस अवॉर्ड को देने के लिए स्पोर्ट्सबज डॉट कॉम के चेयरमैन नीतीश धवन और शाहिद कपूर पहुंचे।

कबीर खान और संजय पूरन सिंह चौहान दिया गया बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड

विष्णु इंदूरी और संजय पूरन सिंह चौहान – फोटो,  इंडिया न्यूज,  अबू धाबी
बेस्ट स्टोरी (अडेप्टेड) के लिए इस साल का आईफा अवॉर्ड कबीर खान और संजय पूरन सिंह चौहान को दिया गया। यह अवॉर्ड फिल्म 83 के लिए दिया गया। इस अवॉर्ड को देने मंच पर विक्की कौशल और अनीस बज्मी आए।

शरवरी वाघ को दिया गया बेस्ट डेब्यू फीमेल का खिताब

शरवरी वाघ – फोटो,  इंडिया न्यूज,  अबू धाबी
वहीं, अभिनेत्री शरवरी वाघ को फिल्म बंटी और बबली 2 के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का खिताब दिया गया।

अहान शेट्टी को मिला बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड

सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी – फोटो इंडिया न्यूज,  अबू धाबी
भावुक माहौल के बाद बारी आई बेस्ट डेब्यू मेल अवॉर्ड देने की। इस पुरस्कार को बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को दिया गया। यह फिल्म तड़प में बेहतर काम करने के लिए दिया गया। खास बात यह थी कि इस अवॉर्ड को खुद सुनील शेट्टी ने अपने बेटे को दिया।

पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए सलमान खान

मस्ती- मजाक के बीच अपने पुराने दिनों को याद कर सलमान भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि जब उनके पास पैसे नहीं होते तो वह सुनील शेट्टी की कपड़ों की दुकान पर गए, वहां से वह बहुत कुछ लेना चाहते थे पर पैसे नहीं थे। उन्हें एक पर्स चाहिए था, तब सुनील शेट्टी सलमान को लेकर घर गए और अपना पर्स उन्हें दे दिया। यह याद कर सलमान भावुक हो गए और दर्शकों में बैठे सुनील के बेटे अहान को गले लगा लिया। उन्होंने यह भी बताया कि जब उनके पास कोई फिल्म नहीं थी तो रमेश तौरानी ने उन्हें फिल्म पत्थर के फूल दी। सलमान ने कहा कि जब मेरा वक्त खराब चल रहा था तो बोनी कपूर ने मुझे फिल्म वांटेड दी। चंकी पांडे को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह सुपरस्टार तो नहीं बन सकें क्योंकि यह किस्मत उनकी बेटी में थी।

अवॉर्ड सेरेमनी में उठा सलमान की शादी का मुद्दा

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान एक बेहद गंभीर और चर्चित मुद्दे को उठायी गई। गौरतलब है कि रितेश और मनीष ने विवेक कोटियान और गौहर खान एक ऐसा सवाल किया जिसका जवाब जानने के लिए हर कोई बेताब है। रितेश- मनीष ने पूछा सलमान शादी कब करेंगे? इस पर विवेक ने कहा कभी नहीं करनी चाहिए, तो वहीं गौहर ने कहा इसका जवाब कोई नहीं दे सकता।

कीर्ति सेनन- तमन्ना भाटिया ने बिखेरा अपना जलवा

कीर्ति सेनन- तमन्ना भाटिया – फोटो इंडिया न्यूज,  अबू धाबी
आईफा अवॉर्ड के दौरान ग्रीम कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति सेनन और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं।

कौसर मुनीर को दिया गया बेस्ट लिरिक्स का खिताब

शानदार परफॉर्मेंस के बाद बारी आई बेस्ट लिरिक्स के अवॉर्ड की और इसे देने के लिए मंच पर पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी। इस अवॉर्ड को कौसर मुनीर को फिल्म 83 के गाने लहरा दो के लिए दिया गया।

Also Read : रेवाड़ी में ऐतिहासिक होगा भारतेन्दु अलंकरण समारोह : हरिओम मित्तल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago