होम / IIFA Awards 2022 की आज से शानदार शुरूआत, प्रैक्टिस करते नजर आये स्टार्स

IIFA Awards 2022 की आज से शानदार शुरूआत, प्रैक्टिस करते नजर आये स्टार्स

• LAST UPDATED : June 2, 2022

इंडिया न्यूज़, IFFA Awards 2022 : यास आइलैंड के अबू धाबी में आईफा अवॉर्ड 2022 की आज से शानदार शुरूआत हो चुकी है। आईफा अवॉर्ड 2 जून से 4 जून तक चलने वाला है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कारों के लिए मशहूर हस्तियां और बी टाउन के स्टार्स ने यस द्वीप पर पैर रखना शुरू कर दिया है। यह कार्यक्रम शुक्रवार को आईफा रॉक्स के साथ शुरू होता दिखाई देने वाला है। जो संगीत और फैशन को समर्पित एक रात मानी जा रही है।

एतिहाद एरिना, अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कारों के लिए सभी सितारों द्वारा पूर्वाभ्यास शुरू हो गया है। रात के लिए घोषित कलाकारों में संगीतकार और गायिका देवी श्री प्रसाद, संगीत विशेषज्ञ तनिष्क बागची और गायिका नेहा कक्कड़, असीस कौर, ऐश किंग, जहराह एस खान और ध्वनि भानुशाली शामिल होने वाले हैं। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और रैपर हनी सिंह भी अपना नया सहयोग ट्रैक, डिजाइनर पेश करके दर्शकों का दिल जितने वाले है।

जोटाइगर श्रॉफ और शाहिद का होगा शीले अंदाज में परफोर्मेंस

वहीं शनिवार को टाइगर श्रॉफ और शाहिद कपूर, अपने जोशीले अंदाज से सभी का दिल जितने वाले है। इनके अलावा बॉलीवुड सितारे कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, सारा अली खान, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही के साथ मंच शेयर करते दिखाई देने वाले है।

ये सेलेब्स गेस्ट होंगे शामिल

आईफा अवॉर्ड 2022 में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित नेने और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज सितारें बतौर गेस्ट शामिल होने वाले है।

वहीं उनके साथ लारा दत्ता भूपति, तमन्ना भाटिया, नरगिस फाखरी, बॉबी देओल, अर्जुन रामपाल, सान्या मल्होत्रा, उर्वशी रौतेला और फिल्म निमार्ता बोनी कपूर भी शामिल होंगे। इसी तरह बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल, कृति सनोन, पंकज त्रिपाठी, फरदीन खान, सोहेल खान और सुनील शेट्टी भी शामिल होंगे।

इनके अलावा निर्देशक और निमार्ता करण जौहर जोकि पहले आईफा रॉक्स की मेजबानी करने वाले थे, वे भी शनिवार को अवॉर्ड नाइट में शामिल होंगे।

ये भी पढ़े : IFFA Awards 2022 का इंतजार हुआ खत्म, बड़े सितारे लगाएंगे मनोरंजन और ग्लैमर का तड़का

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox