Wednesday, July 3, 2024
HomeनेशनलIMD Weather Forecast: बारिश के कारण मौसम हुआ सुहाना, जानिए कैसा रहेगा...

India News (इंडिया न्यूज़), IMD Weather Forecast, दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। दिल्ली के आसपास के कुछ इलाकों में कल दोपहर बारिश हुई है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें दिल्ली एनसीआर के साथ उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में तकरीबन 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। इसी के साथ बता दे मौसम विभाग ने संभावना जताते हुए बताया कि दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश हो सकती है। इसके लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। वही आगे बताया कि रात के समय बारिश और आंधी भी आ सकती है। आपको बता दें 26 मई को बारिश के आसार दिखाई दे रहा है। इस दौरान अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

जानिए यूपी-उत्तराखंड का हाल

आपको बता दें मौसम विभाग में उत्तराखंड में बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद क्या बताया कि 26 मई को राज के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं बता दे अगर हम यूपी की बात करें तो यूपी में लोगों को बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती है।

 

ये भी पढ़े: कई शहरों में बदला पेट्रोल-डीजल का रेट, कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular