होम / दुनिया की सबसे घनी आबादी वाला देश बना भारत, चीन को पछाड़ा

दुनिया की सबसे घनी आबादी वाला देश बना भारत, चीन को पछाड़ा

• LAST UPDATED : April 19, 2023

India became the world’s most populous country: भारत दुनिया का सबसे घनी आबादी वाला देश बन गया है। बुधवार को जारी किए गए संयुक्त राष्ट्र की द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत 142.86 करोड़ की जनसंख्या के साथ चीन को पीछे करते हुए दुनिया का सबसे घनी आबादी वाला देश बन गया है। चीन इस सूची में अब दूसरे नंबर पर है। यूएनएफपीए की द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023 के अनुसार, भारत की जनसंख्या 1,42.86 करोड़ है जबकि चीन की जनसंख्या 1,42.57 करोड़ है। दोनों देशों की जनसंख्या का अंतर करीब 29 लाख है।

इस साल चीन को पछाड़ भारत बनेगा दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश! रिपोर्ट  | india may beat china this year to become world most populous country  report | TV9 Bharatvarsh

भारत में युवाओं की आबादी अधिक 

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 25 प्रतिशत आबादी 0 से 14 साल के बीच है। 18 फीसदी लोग 10 से 19 की उम्र के हैं। 10 से 24 साल तक के लोगों की संख्या 26 प्रतिशत है। वहीं 15 से 64 साल तक के लोगों की संख्या 68 प्रतिशत है और 65 से ऊपर के 7 प्रतिशत लोग हैं। इस लिहाज से भारत में युवाओं की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा है।

166 करोड़ पहुंच जाएगी आबादी

रिपोर्ट के मुताबिक, 18वीं सदी में भारत की आबादी 12 करोड़ के आसपास रही होगी।  19वीं सदी तक यह आंकड़ा 23 करोड़ तक माना जाता है। यहीं आंकड़ा 2001 में 100 करोड़ के पार चली चली गई। अभी भारत की आबादी 140 करोड़ के आसपास है। 2050 तक भारत की आबादी 166 करोड़ के आसपास होगी।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox