Categories: नेशनल

पिछले 24 घंटे में आये 15,940 नए मामले

इंडिया न्यूज़, India Corona Update Today : भारत में कोरोना मामलों में लगातार उछाल जारी है। वहीं आपको बतादें कल की तुलना के मुताबिक आज इसकी संख्या में कमी आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 15,940 नए कोविड मामले सामने आए हैं, नए मामले कल की तुलना में 8 प्रतिशत कम है। इस समय डेली पाजिटिविटी रेट 4.39 प्रतिशत पर बना हुआ है।

इतने लोग हुए ठीक

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 20 लोगों ने अपनी जान गंवाई है भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,24,974 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 12,425 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,27,61,481 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.58 फीसदी है। देश भर में अब तक कुल 1,96,94,40,932 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।

देश में कुल एक्टिव केस 91 हजार के पार

शुक्रवार को देश में कोरोना के 17,336 नए मामले सामने आए थे जो गुरुवार की तुलना में 30% अधिक थे। जबकि गुरुवार को देश में कोरोना के 13,313 नए मामले आए । आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में एक्टिव केस भी लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 3,495 एक्टिव केस बढ़ने के बाद कुल एक्टिव केस 91,779 हो गए हैं।

चीन में पाया गया था पहला केस

मालूम रहे कि 17 नवंबर, 2019 से पूरे विश्व ने कोरोना महामारी का दंश झेला है। 2019 में आई पहली लहर, फिर 2020 में दूसरी और 2021 में तीसरी लहर ने सबको काफी प्रभावित किया है। चीन के शहर वुहान में पहला केस पाया गया था। कोरोना के तीनों दौर में न जानें कितने लोगों को अपने परिवार के सदस्यों को खोना पड़ा और आज भी देखा जाए तो विश्व में कोरोना जड़ से खात्मा नहीं हुआ, लगातार केसों में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।

COVID-19 को फैलने से ऐसे रोके

  • दूसरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें (कम से कम 1 मीटर), भले ही वे बीमार न दिखें।
  • सार्वजनिक रूप से मास्क पहनें
  • अपने हाथों को बार-बार साफ करें। साबुन और पानी, या अल्कोहल-आधारित हैंड sanitizer का प्रयोग करें।
  • जब आपकी बारी हो तब टीका लगवाएं।
  • खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को अच्छी तरह ढक लें।
  • अगर आप अस्वस्थ महसूस करते हैं तो घर पर रहें।
Mohit Saini

??????? ?? ????? ???? ?? ??????? ??????.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago