Friday, July 5, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरेंIndia-Maldives: आखिर मालदीव में क्यों तैनात हैं भारतीय सैनिक, जिन्हें हटाना चाहते...

India News ( इंडिया न्यूज ) India-Maldives: चीन के दोस्त माने जानें वाले मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मोइजू ने सत्ता संभालते ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। उनके द्वारा कहा गया है कि मालदीव के लोग यहां विदेशी सेना की मौजूदगी नही चहते। इसलिए वो अपने देश से भारतीय सैनिक को हटाएंगे। उन्होंने इस मामले पर आगे कहा है कि मैं अपने नागरिकों की इच्छा का सम्मान करना चाहता हूं, इसलिए विदेशी सैनिकों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया जल्द शुरू करूंगा।

मुइजू की पार्टी ने लगातार भारतीय सेना का किया है विरोध

बता दें कि मालदीव के राष्ट्रपति मुइजू की पार्टी पीपीएम और उनके गठबंधन पीएनसी ने हमेशा से ही मालदीव के अंदर भारतीय सेना की मौजूदगी का विरोध किया है। इसलिए चुनाव में भी दोनों पार्टियों ने भारतिय सैनिकों के विरूद्ध ”इंडिया आउट का स्लोगन दिया था। उनके द्वारा लगातार यह भी कहा गया है कि मालदीव के अंदर इंडियन सैनिकों की मौजूदगी उनके देश की संप्रभुता के लिए खतरा है।

आखिर मालदीव में क्यों हैं भारतीय सैनिक

बता दें कि मुइजू से पहले मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह थे। उनके सरकार के दौरान भारत और मालदीव दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आए। जिसके कारण भारत ने मालदीव में न केवल अच्छा खासा इनवेस्ट किया बल्कि, वहां तमाम जरूरी चीजो को डेवलप करने में मदद भी की। जिसमें एक डोनियर एयरक्राफ्ट और 2 हेलीकॉप्टर डोनेट किया गया। जो इमरजेंसी मोडिकल सर्विसेज रेस्क्यू और समुद्र की निगरानी और पैट्रोलिंग के काम आते हैं।

Also Read: India-Maldives: मालदीव के राष्ट्रपति ने 15 मार्च तक भारतीय सेना को हटाने के लिए…

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular