Saturday, July 6, 2024
HomeनेशनलIndia Weather Update: मौसम ने बदला रंग, उत्तर भारत में फिर लौटी...
India Weather Update:

India Weather Update: भारतवासियों को नए साल के साथ-साथ ठंड का भी तोहफा मिला है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में एक बार फिर से ठंड लौट आई है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिन देशभर में तापमान कम रहेगा खासतौर पर उत्तर भारत में तापमान मे गिरावट देखने को मिलेगी।

प्रदूषण बढ़ने की संभावना

नए साल के साथ उत्तर भारत में ठंड और शीतलहर का दौर चालू हो गया है। जिसे देखते हुए IMD का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिन तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अनेक जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हवा में प्रदूषण बढ़ने की भी संभावना जताई है।

2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

इसके साथ ही ओडिशा, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में सुबह-शाम तापमान में गलन और कोहरा रहने का अनुमान है। विभाग का पूर्वानुमान है कि, हिमालय से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 4-5  दिन तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़े: राहुल की पदयात्रा से आज प्रभावित रहेंगे ये रूट, ट्रैफिक पुलिस ने इन रूटों से बचने की दी सलाह

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular