Friday, July 5, 2024
HomeDelhiIndigo Flight: इंडिगो फ्लाइट की Emergency लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली...
Indigo Flight:

Indigo Flight: राजधानी दिल्ली से थाईलैंड के फुकेत के लिए रवाना हुआ Indigo 6E-1763 विमान उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद दिल्ली वापस लौट आया है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक विमान में अचानक से तकनीकी खराबी आ गई जिस कारण इसे दिल्ली हवाईअड्डे पर वापस बुला लिया गया। बता दें कि सभी यात्री सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

आपातकालीन लैंडिंग की घोषणा

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद पायलट ने  एहतियाती लैंडिंग के लिए कहा। जिसके बाद एटीसी (ATC) ने उतरने की अनुमति दे दी और पूरी आपातकालीन लैंडिंग की घोषणा की।

इतने बजे भरी थी उड़ान

बता Indigo 6E-1763 विमान ने थाईलैंड के फुकेत के लिए आज सुबह 6:41 बजे उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ ही देर बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद उसे दिल्ली हवाईअड्डे पर सुबह करीब 7:31 बजे वापस बुला लिया गया।

ये भी पढ़े: बजट सत्र इस दिन से शुरू, दोनों सदनों में होगी बैठक, राष्ट्रपति मूर्मू भी होंगी शामिल 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular