Friday, July 5, 2024
HomeDelhiIndiGo Flight: इंडिगो विमान में टेक ऑफ के दौरान इजंन में लगी...

IndiGo Flight: दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के एक विमान में संदिग्ध चिंगारी दिखाई देने को बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर उसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

मामले की जांच करने के आदेश जारी

मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनके दूसरे विमान में जाने की व्यवस्था भी कर दी गई है। इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने डीजीसीए अधिकारी को इस मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

लगभग 9:45 बजे टेक-ऑफ किया रद्द

बताया जा रहा है कि दिल्ली से बेंगलुरु इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-2131 ने लगभग 9:45 बजे अपना टेक-ऑफ रद्द कर दिया और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसकी उड़ान को फुल इमर्जेंसी घोषित कर दिया। टेक ऑफ के दौरान ही विमान के इंजन से चिंगारी निकलती नजर आई। लैंडिंग कराने के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया।

शेयर किया घटना का वीडियो

विमान में बैठे यात्रियों में से एक प्रियंका कुमार ने ट्विटर पर घटना का एक वीडियो साझा किया है। इसमें साफ-साफ एक इंजन में आग और चिंगारी निकलती देखी जा सकती है।

सभी लोग हैं सुरक्षित

उन्होंने जानकारी दी कि, दमकल की गाड़ी तुरंत आई और विमान को ग्राउंडेड किया गया। शुरुआत में घबराहट हुई, लेकिन चालक दल ने सब को सहज महसूस कराया। हमें पानी पिलाया। आसपास बहुत सारे बुजुर्ग और बच्चे थे… हर कोई सुरक्षित है।”

इंडिगो का बयान आया सामने

इंडिगो ने कहा कि उड़ान संख्या 6E-2131 जो दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली थी, उड़ान भरने से पहले उसमें एक तकनीकी समस्या देखी गई, जिसके तुरंत बाद पायलट ने फ्लाइट को रोक दिया और विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं और एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी का किया खुलासा, 4 शार्प शूटर गिरफ्तार, AK 47 भी बरामद

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular